Tuesday, 20 February 2024

मन में सुगंध हो प्यार हो

 सुनो मन ...


खिली खिली हो चांदनी 

गगनाभिराम  चाँद हो

अंतस खिला गुलाब हो 

मन में सुगंध हो प्यार हो...


नहीं दृश्य हो बहि रूप में, 

रहे वास अन्तःस्वरूप में 

अनुभूति में परिभाष हो 

मन में सुगंध हो प्यार हो...


हो नित्य नव आराधना

हो अनंत भाव में साधना

सृजन लय अविराम हो

मन में सुगंध हो प्यार हो...


सौ गंध हो, सौगंध हो 

अंतस प्रणय अनुबंध हो

खिलता हुआ विश्वास हो 

मन में सुगंध हो प्यार हो..


नव नव प्रकट हो चेतना, 

जागृत रखे अवचेतना

सतत यही अभिलाष हो

मन में सुगंध हो प्यार हो ....

अनंत असीम प्रेम हो

 अभिन्नता आचार में 

अनन्यता विस्तार में 

अनंत असीम प्रेम हो 

गहनता हो विचार में  

सरस सरल संबंध हो

सहजता संस्कार में 

दुराव ना छिपाव हो

सत्यता व्यवहार में

निष्ठा हो संकल्प में

स्वीकार्यता हर हाल में

है मेरा अलग अंदाज़

 है मेरा अलग अंदाज

.....वक़्त को टटोलता हूँ

है इक अल्हदा मिज़ाज़

....खुद से ज्यादा बोलता हूँ

है कोई आवारा बाम

....खामोश दर खोलता हूँ

है ज़ुनूने रंगे- सहर

.... शबे-ख्वाब मैं बटोरता हूँ

है यही मेरा अक्से- सच

..... झूठे आईने तोड़ता हूँ


पहचान लो ज़रा

 होती ख़ुशी मेहमान सी,

पहचान लो ज़रा 


निगल रहे अँधेरे सब

महताब,आफ़ताब अब

खिली हंसी अंजान सी, 

पहचान लो ज़रा 

उन्वान नाम ज़िन्दगी,

चाहतों के अर्श का

चाहत मिली उड़ान सी, 

पहचान लो ज़रा 

परव़ाज में रखो जवां 

ख्वाब-अहले-यक़ीं

आवारगी अज़ान सी, 

पहचान लो ज़रा

सागर किनारे मौज़ सँग

रहती है बिखरी हंसी

छूकर गई अरमान सी,

पहचान लो ज़रा

खुद लिखो अरमान सी

दास्तान- ए- ज़िन्दगी

मंज़िल खड़ी फरमान सी

पहचान लो ज़रा